-
पथ पर मेरा जीवन भर दो – सूर्यकांत त्रिपाठी ‘निराला’
पथ पर मेरा जीवन भर दो,बादल हे, अनंत अंबर के!बरस सलिल, गति ऊर्मिल कर दो!तट हों विटप छाँह के, निर्जन,सस्मित-कलिदल-चुंबित-जलकण,शीतल शीतल बहे समीरण,कूजें द्रुम-विहंगगण, वर दो!दूर ग्राम की कोई वामाआए मंद चरण अभिरामा,उतरे जल में अवसन श्यामा,अंकित उर छबि सुंदरतर हो!
-
स्वाधीनता के अज्ञात वीर : ‘स्वयं’ के रक्षक
जीवन आनंदमय है। आनंद की अनुभूति तब होती है जब आत्मसंतुष्टि होती है। जब साधक, त्याग और तप द्वारा ‘स्वयं’ की अनुभूति कर लेता है तब उसे यह भी ज्ञान हो जाता है कि ‘मैं’, ‘वह’ और ‘हम’ भिन्न नहीं है। दूसरे का कष्ट, स्वयं का लगता है। दूसरे का बंधन, अपना लगने लगता है। उसी कष्ट और बंधन से मुक्त कराने हेतु वह स्वयं का बलिदान करने के लिए तत्पर हो जाता है। वहाँ कोई स्वार्थ नहीं होता, बस एक उद्देश्य होता है, ‘मुक्ति’।स्वयं की मुक्ति और आत्मानंद प्राप्त हेतु कितने ही वीरों ने इस मुक्ति के हवन में अपनी आहुति दे दी। उस हवन की ज्वाला में ही…
-
‘गो’ से रक्षित “गोरखनाथ”
एक महान योगी, संत, धर्मनेता, जिन्होंने अपनी शक्ति और शिक्षा से एक ऐसे समाज को बदला जो झूठ, आडंबर, ऊँच-नीच, व्यभिचारिता आदि विकृतियों से ग्रसित था। उनकी महानता, जिसे संपूर्ण भारत पूजता है। भारत की प्रत्येक भाषा में उनकी कहानियाँ मिलती हैं। आज भी देश के हर कोने में उनके अनेक अनुयायी पाए जाते हैं। आचार्य हजारी प्रसाद द्विवेदी जी कहते हैं – “शंकराचार्य के बाद इतना प्रभावशाली और इतना महिमामण्डित महापुरुष भारत में दूसरा नहीं हुआ।” मात्र वह ही नहीं उनका नाम भी उतना ही प्रभावशाली व वंदनीय है, ‘गोरक्षनाथ’। जहाँ ‘गो’ है, वहाँ दिव्यता है! महानता है! ‘गोरक्ष’ संस्कृत भाषा का एक यौगिक शब्द है, जो ‘गो’ (गाय)…
-
बनाया है मैंने ये घर – रामदरश मिश्र
बनाया है मैंने ये घर धीरे-धीरेखुले मेरे ख़्वाबों के पर धीरे-धीरेकिसी को गिराया न ख़ुद को उछालाकटा ज़िन्दगी का सफर धीरे-धीरेजहाँ आप पहुँचे छलॉंगें लगा करवहाँ मैं भी पहुँचा मगर धीरे-धीरेपहाड़ों की कोई चुनौती नहीं थीउठाता गया यों ही सर धीरे-धीरेगिरा मैं कहीं तो अकेले में रोयागया दर्द से घाव भर धीरे-धीरेन हँस कर, न रोकर किसी में उड़ेलापिया ख़ुद ही अपना ज़हर धीरे-धीरेज़मीं खेत की साथ लेकर चला थाउगा उसमें कोई शहर धीरे-धीरेमिला क्या न मुझको ऐ दुनिया तुम्हारीमुहब्बत मिली है अगर धीरे-धीरे
-
गगन मंडल
“गगन मंडल में ऊंधा कूबा, तहां अमृत का बासा। सगुरा होई सु भरि भरि पीवै, निगुरा जाइ पियासा॥” गुरु गोरखनाथ कहते हैं कि जिसके पास गुरु है, वह गगन मंडल में औंधे मुँह कुएँ में भरे ज्ञान रूपी अमृत को भर-भर कर पीता है और जिसके पास गुरु नहीं है, वह उस अमृत को चखे बिना ही मर जाता है।गगन मंडल है क्या! इसका वास्तविक अर्थ क्या है! संत-महात्माओं की वाणी में सदैव इसे पाया गया है। भक्ति काल की रचनाओं में भी गगन मंडल का उल्लेख है –“अवधूत गगन मंडल घर कीजै”(कबीर), “गगन मंडल पर सेज पिया की, किस बिध मिलना होय”, “गगन मंडल म्हारो सासरो…”(मीराबाई), “गगन मण्डल में…
-
तुम शिव की शक्ति
हे नारी! तुम शिव की शक्ति इस धरा पर भक्ति ममता की मूरत प्रेम की सूरत जीवन दायिनी हो तुम ! हे नारी! भावों को समेटे धैर्य को लपेटे अँधेरे को गहराई में उतारे चेहरे पर लालिमा बिखरे चहूँ-ओर आलोक फैलाती हो तुम !! हे नारी!तुम्हें समझने वाली मात्र तुम तेरी अद्भुत सृष्टि में सब कुछ अनोखा हो जाता कुरूप को सुंदर मृत को भी प्राणमय बनाती हो तुम!!! हे नारी! तुम शिव की शक्ति!!!!
-
*’स्कंद कवच’*
भगवान कार्तिकेय की परम् इच्छानुसार संत सुंदर जी द्वारा रचित कल्याणकारी ‘स्कंद कवच’ ‘स्कंद’ ही कवच है ‘स्कंद’ ही रक्षा है ‘स्कंद’ परमेश्वरा ‘स्कंद’ ही कैलाश है ‘स्कंद’ नेत्रों की मणि ‘स्कंद’ नासिका प्राण है ‘स्कंद’ जिह्वा अमृतपान ‘स्कंद’ ही श्रोत्र देवगान है ‘स्कंद’ देही परमतत्व ‘स्कंद’ ही मन आरंभ है ‘स्कंद’ विचार जन्म स्त्रोत ‘स्कंद’ ही भक्तों का दुर्ग स्थान है ‘स्कंद’ मोक्ष है सदा ‘स्कंद’ ही परमानंद है ‘स्कंद’ ज्ञान का सृष्टिकर्ता ‘स्कंद’ ही रम्य में अति रमणीय है ‘स्कंद’ करुणा की जननी ‘स्कंद’ ही जन्मरोग विनाशक है ‘स्कंद’ हर रोग की औषधि ‘स्कंद’ ही रक्षक कृष्णा है ‘स्कंद’ काया का संरक्षक ‘स्कंद’ ही सर्वोच्च है हे ‘स्कंद’!…
-
‘गणपति कवच’
श्री गणेशाय नमःश्रीगणेश जी की परम इच्छानुसार संत सुंदर जी द्वारा रचित कल्याणकारी ‘गणपति कवच’ ‘गणपति कवच’ हे गजानन! आपका अभयहस्त, हमारी पूर्णतः रक्षा करे।हे गणपति! नागनासा, हमारे सभी भय, चिताओं का जड़ से नाश करे।हे लंबोदर! आपका विशाल उदर, हमारे सभी विघ्नों का क्षय करे।हे गणनाथ! आपके हस्त, सदैव हमें आपके प्रेमपूर्ण आलिंगन में रखें।हे विघ्नेश्वर! गजमुखा की अनंत शक्ति, सभी शत्रुओं का विनाश करे।हे गुणालय वेरंबन! हमारे बुरे विचारों को निरा निष्कासित करें।हे कर्मानायक! सभी बुरे कर्मों के प्रभाव से रक्षा करें।हे गणनादर के भूतगणों! सभी दुर शक्तियों से हमारी रक्षा करें।हे रिद्धि-सिद्धि नायक! श्रेष्ठ ज्ञान व उच्च गुणों को हमें प्रदान करें।हे नवग्रह नायक! सर्वजन्मकर्मों से हमारी…
-
सब कुछ छूट जाएगा
जब सोचोगे यह मेरा हैयह भ्रम तेरा टूट जाएगा,जो कुछ अपना माना थावह सब कुछ छूट जाएगा।तन्हा खुद को पाओगेजब जरूरत सबसे अधिक होगी,हर बनने वाला खास तेरादूर-दूर नज़र न आएगा।जब सोचोगे यह मेरा हैयह भ्रम तेरा टूट जाएगा…। दुनिया का दस्तूर है यहउगते सूरज को प्रणाम हैढलते की परवाह है किसेअब चैन से सोने की तलाश हैहर कोई अब तेरा अपनाकहीं और सपने सजाएगाजब सोचोगे यह मेरा हैयह भ्रम तेरा टूट जाएगा…। कृपा प्रभु की ऐसी बरसीमायाजाल अब कट जाएगायह अंधकार जीवन में तेरेनवचेतन को जगाएगाऐसा होगा सूर्योदय फिरजीवन, चिर प्रकाश बन जाएगा।जब सोचोगे यह मेरा हैयह भ्रम तेरा टूट जाएगा,जो कुछ अपना माना थावह सब कुछ छूट जाएगा।
-
ज़रूरी था ठहरना
क्या ज़रूरी था ठहरना?वहाँ, जहाँ कोई नहीं थाअकेले रास्ते पर नज़रें गढ़ाएजहाँ से किसी के आने कीउम्मीद लगाएकभी पलट कर, कभी दाएँ-बाएँपर कुछ नज़र न आएक्या ज़रूरी था ठहरना? एकाएक साँय-साँय की आवाज़जैसे कोई तूफ़ान का आगाज़अगले क्षण क्या होगापता नहींजो बीत गयावह साथ नहींबस खड़ीन किसी उम्मीद मेंन किसी भय मेंसिर्फ मैं और वह सन्नाटाऔर मैं भी कहाँउस सन्नाटे मेंखो जो चुकी थीथा तो बस वह ‘एक’जो ‘परम्’ हैउसकी आवाज़, उसका एहसासऔर उसका साथइसी सन्नाटे में हैहाँ ज़रूरी था ठहरना!बहुत ज़रूरी था ठहरना!!












