श्रेष्ठ कवियों की श्रेष्ठ कविताएँ

पथ पर मेरा जीवन भर दो – सूर्यकांत त्रिपाठी ‘निराला’

पथ पर मेरा जीवन भर दो,
बादल हे, अनंत अंबर के!
बरस सलिल, गति ऊर्मिल कर दो!
तट हों विटप छाँह के, निर्जन,
सस्मित-कलिदल-चुंबित-जलकण,
शीतल शीतल बहे समीरण,
कूजें द्रुम-विहंगगण, वर दो!
दूर ग्राम की कोई वामा
आए मंद चरण अभिरामा,
उतरे जल में अवसन श्यामा,
अंकित उर छबि सुंदरतर हो!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *